अमृतसर | शहर के रणजीत एवेन्यू जिसे पॉश एरिया कहा जाता है, आजकल गंदगी भरे हालातों में है। लोगों का कहना है कि इलाके में रोजाना सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं पहुंचते हैं। जिस कारण कूड़ा आम रूप से सड़कों पर देखा जाता है। वहीं सड़कों पर पड़ा पड़ा कूड़ा सड़कों की सुंदरता को भी खराब करता है और गंदगी भरे हालत भी पैदा करता है। यहां तक की सड़कों पर लगाई सफेद पट्टी कूड़े के कारण सड़कों पर मिट्टी जम गई है। जिस कारण वह भी दिखाई नहीं देती और रात के समय में हादसों का कारण बनती है। इलाकों में रोजाना सफाई होनी चाहिए और कूड़ा रोजाना उठाया जाना चाहिए। – गुरमेज सिंह निवासी रणजीत एवेन्यू।


