प्रजापति समाज क्रिकेट में सिनावड़िया व बटाणिया में फाइनल कल

जोधपुर | झालामंड स्थित श्री श्रीयादे माता पावन धाम स्थित खेल मैदान में प्रजापति समाज की गौत्र क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। सुनील चकेणिया ने बताया कि पहला सेमीफाइनल सिनावड़िया सीनियर व सिगरवाल सीनियर के बीच हुआ। इसमें सिनावड़िया सीनियर ने निर्धारित 20 ओवर में 126 रन बनाए। जवाब में सिगरवाल सीनियर की टीम 107 रनों पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच श्याम सिनावड़िया रहे। दूसरा सेमीफाइनल में बटाणिया सीनियर ने केपी की 84 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 235 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में बनावड़िया सीनियर 126 रन ही बना सकी। केपी मैन ऑफ द मैच रहे। फाइनल रविवार को सुबह 11 बजे सिनावड़िया सीनियर व बटाणिया सीनियर के बीच होगा। संजर क्रिकेट एकेडमी ने सौराष्ट्र की 22 यार्ड्स एकेडमी को हराया जोधपुर | संजर क्रिकेट एकेडमी और सौराष्ट्र की 22 यार्ड्स क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए वन डे मैच में आनंद सीरवी ने 24 चौकों व 14 छक्कों की बदौलत 261 रनों की शानदार पारी खेली। मैच में संजर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 424 रन बनाए। आनंद के नाबाद 261, सुमेर ने 59 व पीयूष ने 58 रन बनाए। जवाब में 22 यार्ड्स एकेडमी की टीम महज 134 रन ही बना पाई। एकांशी शर्मा ने 3, रेयांश राठी, तनिष्क, धर्विश, रिजवान ने दो-दो विकेट लिए। एकेडमी के कोच और डायरेक्टर साजिद खान व तरुण पुरोहित ने टीम को बधाई दी। सेपक टकरा सीनियर पुरुष वर्ग में राजस्थान टीम ने जीता कांस्य पदक जोधपुर | तेलंगाना के वारंगल में हुई 34वीं राष्ट्रीय सेपक टकरा के सीनियर पुरुष वर्ग में राजस्थान टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। राजस्थान सेपक टकरा खेल संघ के टी.के.सिंह व राजेंद्र सिंह चौहान के अनुसार महिला व पुरुष सीनियर वर्ग की यह प्रतियोगिता 10 से 14 जनवरी तक खेली गई। जिसमें राजस्थान टीम के खिलाड़ियों ने रेग्यू इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह ब्रोन्ज मेडल खाते में डाला। इस दौरान लक्ष्मणसिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सौरभ सेन आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी। भारतीय ओलिंपिक संघ के मान्यता प्राप्त खेलों से संबद्धता रखने वाले खेलों के लिए राज्य क्रीड़ा परिषद ने शहर के उम्मेद स्टेडियम व मंडोर के चैनपुरा स्टेडियम प्रशिक्षित कोच लगाए है, लेकिन भारतीय ओलिंपिक संघ की विभिन्न खेल संघों से चल रही खींचतान के चलते कई खेलों को ओलिंपिक संघ द्वारा मान्यता नहीं दी गई। इसी सूची में सेपक टकरा खेल भी है। जिसके लिए उम्मेद स्टेडियम में गत वर्ष तक कोच लगा हुआ था। इस बार मान्यता प्राप्त खेलों का नया नियम आने से क्रीड़ा परिषद ने यहां सेपक टकरा खेल का प्रशिक्षण बंद कर दिया है। खास बात यह है कि बावजूद इसके राजस्थान टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नेशनल लेवल पर मेडल हासिल किया है। जोधपुर के तेज गेंदबाज गणेश का राजस्थान अंडर-23 कैंप में चयन गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में ऑर्किड कैंट व पाल ब्रांच के बीच होगा आज फाइनल जोधपुर | जोधपुर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गणेश सुथार का चयन राजस्थान अंडर-23 बॉयज कैंप में हुआ। जयपुर में शुक्रवार से शुरू हुए राजस्थान अंडर-23 बॉयज क्रिकेट टीम चयन कैंप में गणेश को शामिल किया गया। इस कैंप के बाद दो दिवसीय मैचों की राजस्थान अंडर-23 टीम घोषित की जाएगी। गणेश एंजल क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट कोच कैलाश जोशी, डॉ. सोहन किशन जोशी व मगनसिंह का नियमित प्रशिक्षु है। गणेश ने राजस्थान अंडर-23 चैलेंजर में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके आधार पर राजस्थान कैंप में शामिल किया। गणेश के चयन पर क्रिकेट कोच व खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। जोधपुर | ब्रिगेडियर जब्बर सिंह सीनियर सैकंडरी पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित राजमाता कृष्णा कुमारी मेमोरियल इंटर स्कूल अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के संयोजक अजीत सिंह गलथनी व शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ऑर्किड कैंट ब्रांच व ऑर्किड पाल ब्रांच के बीच फाइनल मुकाबला सुबह साढ़े नौ बजे ब्रिगेडियर जब्बर सिंह सीनियर सैकंडरी पब्लिक स्कूल के क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। इस दौरान रंगारंग पारितोषिक वितरण समारोह होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *