अशोकनगर में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर:तापमान 7 पहुंचा डिग्री; अगले कुछ दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड

अशोकनगर में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया है। इससे विजिबिलिटी घटकर मात्र 50 मीटर तक सीमित हो गई। वाहन चालकों को हेडलाइट्स जलाकर निकलना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी काफी कम रही। बता दें कि, उत्तर पूर्व दिशा से 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। शीतलहर के प्रभाव से लोग घरों में दुबके रहे और बाहर निकलने पर अलाव का सहारा लेते दिखे। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में स्थिति में कोई सुधार नहीं होगा। आसमान साफ रहने के साथ सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। वर्तमान में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *