विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सोने में रिकॉर्ड तेजी:इंदौर में सोना 80500 पर पहुंचा, चांदी 800 रुपए गिरकर 91800 पर आई

इंदौर के सराफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को सोना केडबरी में मामूली सुधार के साथ 80,500 रुपए प्रति दस ग्राम का स्तर छू लिया, जबकि चांदी में गिरावट देखी गई। चांदी चौरसा 800 रुपए की गिरावट के साथ 91,800 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। विदेशी बाजारों में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। कॉमेक्स में सोना वायदा 2,704 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जिसका ट्रेडिंग रेंज 2,703 से 2,713 डॉलर के बीच रहा। चांदी का कारोबार 30.46 से 30.82 डॉलर प्रति औंस के दायरे में देखा गया। व्यवसायी नीलेश सारड़ा के अनुसार, नए साल की शुरुआत से ही विदेशी निवेशकों और फंड हाउस की ओर से सोने-चांदी में जबरदस्त रुचि देखी जा रही है। यह स्थिति डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में तेजी के बावजूद बनी हुई है। क्षेत्रीय बाजारों का जायजा ले तो उज्जैन में सोना केडबरी 80,600 रुपए और चांदी पाट 92,200 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। वहीं रतलाम में सोना 80,550 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 92,000 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। इंदौर में सोना आरटीजीएस 81,200 रुपए और चांदी 92,300 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। चना कांटा 100 रुपए और घटकर 6450 बिका, तुवर दाल में 200 रुपए गिरे
चने की आने वाली फसल जोरदार बताई जा रही है। शुक्रवार को चना कांटा 100 रुपए और घटकर 6450, विशाल 6150-6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। नए चने की अच्छी आवक में कुछ देरी है लेकिन वर्तमान में ऑस्ट्रेलियन चने की भरपूर आवक और लेवाल कमजोर होने से भाव में एकतरफा मंदी की स्थिति बनी हुई है। आयातित तुवर की भरपूर आवक के कारण मिलर्स की तुवर दाल में बिकवाली बढ़ गई है, जिससे तुवर दाल में करीब 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। उड़द मोगर दो दिन में करीब 100 रुपए उछल गई है। काबुली चने में 100 रुपए की और गिरावट दर्ज की गई।
कंटेनर में डॉलर चना 42/44 12700, 44/46 12500, 50/52 11500, 58/60 10600 60/62 10500 रुपए प्रति क्विंटल भाव रहे। दालों के दाम-
चना दाल 8100-8200 मीडियम 8300-8400 बेस्ट 8500-8600
मसूर दाल 7450-7550 बेस्ट 7650-7750
मूंग दाल 9500-9600 बेस्ट 9700-9900
मूंग मोगर 10400-10500 बेस्ट 10600-10800
तुवर दाल 8600-8700 मीडियम 9800-9900 बेस्ट 12100-12200 ए. बेस्ट 13100-13200
ब्रांडेड व्हाइट रोज तुवर दाल नई 13500
उड़द दाल 9700-9700 बेस्ट 9800-9900
उड़द मोगर 10600-10700 बेस्ट 10800-11100 रु. प्रति क्विंटल।
इंदौर चावल भाव-
व्यापारी दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 10500-11500, तिबार 9000-10000, बासमती दुबार पोनिया 8000-8500, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4500-6500, बासमती सेला 6500-9000 कालीमूंछ डिनर किंग 8500, राजभोग 7000, दुबराज 4000-4500, परमल 3400-3500, हंसा सेला 3500-3700, हंसा सफेद 2900-3100, पोहा 4500-5100 रु. क्विंटल।
सरसों तेल और पाम तेल की कीमतों में गिरावट
इंदौर। भारतीय बाजारों में सुस्त मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के कारण सरसों तेल और पाम तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोया तेल इंदौर 1260-1265 रुपए प्रति दस किलो पर स्थिर रहा। मंडी में सोयाबीन 4250, सरसों निमाड़ी (बारीक) 5900-5950 एवरेज सरसों 5500-5600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
लूज तेल-
मूंगफली तेल इंदौर 1420-1440, मुंबई मूंगफली तेल 1450 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1260-1265 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1195-1200 इंदौर पाम 1390 मुंबई सोया रिफाइंड 1280, मुंबई पाम तेल 1320, राजकोट तेलिया 2250, गुजरात लूज 1400, कपास्या तेल इंदौर 1220 रुपए प्रति दस किलो।
प्लांट सोयाबीन भाव-
इंदौर: अवि उज्जैन 4360 बैतूल ऑयल सतना 4325 बैतूल ऑयल 4365 धानुका सोया नीमच 4350, धीरेंद्र सोया नीमच 4375, दिव्य ज्योति 4325 गुजरात अंबुजा मंदसौर 4275 हरिओम रिफाइनरी अमृत मंदसौर 4350, केएन एग्री इटारसी 4300, आइडिया लक्ष्मी देवास 4315 केपी सॉल्वेक्स निवाड़ी 4310, खंडवा ऑयल 4325, कृति देवास 4300 मित्तल सोया देवास 4300, एमएस साल्वेक्स नीमच 4350 नीमच प्रोटीन 4350, पतंजलि फूड 4275, प्रकाश पीथमपुर 4340, प्रेस्टीज ग्रुप देवास 4325, रामा फास्फेट, धरमपुरी 4250, राम जानकी एग्रीटैक, देवास 4310 आरएच साल्वेक्स सिवनी 4350, सांवरिया इटारसी 4350, सोनिका बायोकेम, मंडीदीप 4325 सालासर हरदा 4350, सूर्या फूड मंदसौर 4340 वर्धमान सॉल्वेंट अंबिका, कालापीपल 4300 वर्धमान सॉल्वेंट अंबिका जावरा 4325 विप्पी सोया देवास 4310 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।
कपास्या खली- (60 किलो भरती) इंदौर 2000 देवास 2000 उज्जैन 2000 खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 2850 रुपये। शकर की कीमतों में एकतरफा तेजी
इंदौर। शकर में मांग का दबाव धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, जबकि मिलें आवश्यकता अनुसार ही माल बेच रही है। शकर की कीमतों में एकतरफा तेजी की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को इंदौर में शकर 40-50 रुपए बढ़कर नीचे में 3890 ऊपर में 3950 रुपए प्रति क्विटंल पर पहुंच गई। मांग को ध्यान में रखते हुए शकर में फिलहाल मंदी नजर नहीं आ रही है।
शकर भाव
शकर 3880-3890 बेस्ट क्वालिटी 3940-3950, गुड़ भेली 3500-3600, कटोरा 3700-3800, लड्डू 4100-4200, बर्फी 5500, गिलास 4600-5000 रुपए क्विंटल।
नारियल-गोला भाव
नारियल 120 भरती 2350-2400, 160 भरती 2800-2850, 200 भरती 3000-3050, 250 भरती 3200-3250 रुपए प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 170-210, कट्टे में 160-165 रुपए प्रति किलो बोला गया। खोपरा बूरा 3800-5800 रुपए प्रति (15 किलो)।
पूजन सामग्री-
देशी कपूर 700 से 710, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 220 से 230, पूजा सुपारी 425 से 450, अरीठा 180 रुपये। केसर 155 से 191, रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7450 रुपये।
फलाहारी-
साबूदाना सच्चा मोती एगमार्क (1 किलो) 5880, सच्चा साबु एगमार्क (500 ग्राम) 6200 साबूदाना चक्र एगमार्क 6080, गोपाल लूज (25 किलो) 5460, कुकरी जाकी मोरधन (500 ग्राम)- 10100, अल्पाहार उज्जैनी पोहा (1 किलो) 6400 प्रति क्विंटल। रायल रतन साबूदाना (1 किलो) 5950, रायल रतन (500 ग्राम) 6010 व लूज 5375, सच्चा मोती (1 किलो) 5800 व (500 ग्राम) 5860, लूज 5275 पोहा एक किलो 5800 व 35 किलो पैकिंग में 4800, रायल रतन मोरधन 10500 व सच्चा मोती मोरधन 9500, सिंघाड़ा छोटा 100-115 बड़ा 120-130 रुपए।
मसाले-
कालीमिर्च 650 से 655, मिनि मटर 665 से 675, मटर दाना 710 से 715, हल्दी निजामाबाद 175 से 2000, हल्दी सांगली 265 से 267, जीरा 280 से 285, मीडियम 290 से 295, बेस्ट 315 से 325, सौंफ मोटी 95 से 125, बेस्ट 240 से 285, एक्स्ट्रा बेस्ट 300 से 315, बारीक 280 से 325, लौंग चालू 750 से 770, बेस्ट 780 से 800, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260, जायफल 725 से 750, बेस्ट 780 से 790, जावत्री 1675 से 1750, बेस्ट 1850 से 1890, बड़ी इलायची 1875 से 1925, बेस्ट 2050 से 2200, पत्थर फूल 340 से 425, बेस्ट 480 से 485, बाद्यान फूल 425 से 465, बेस्ट 525 से 550, शाहजीरा खर 385 से 400, ग्रीन 875 से 890, तेज पान 90 से 95, नागकेसर 935 से 940, सौंठ 370 से 395, खसखस चालू 950 से 1100, बेस्ट 1175 से 1225, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2800 से 2875, मीडियम 2950 से 3050, बेस्ट 3150 से 3250, एक्स्ट्रा बेस्ट 3400 से 3500, पान बार 2450 रुपए।
सूखे मेवे-
काजू डब्ल्यू 240 नंबर 975, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 875 से 900, काजू एस डब्ल्यू 300- 850 से 870, काजू जेएच 865 से 885, टुकड़ी 825 से 840, बादाम इंडिपेंडेंट 775 से 786, अमेरिकन 840-845, मोटा दाना 920 से 925, टांच 720 से 725, तरबूज मगज 500 से 525 तरबूज बारिक 360-380, खारक 95 से 115, मीडियम 125 से 145, बेस्ट 165 से 250, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 500 से 550, इंडियन 190 से 200, बेस्ट 210 से 250, चारोली 1950 से 2025, बेस्ट 2150 से 2225, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर 850 से 950, बेस्ट 1150 से 1550, मखाना 1050 से 1150 बेस्ट 1525 से 1625, पिस्ता ईरानी 1380-1400 मीडियम 1425-1475 बेस्ट 1525-1550, कंधारी मोटा 2400-2450 पिस्ता पिशोरी 2600-2700 नमकीन पिस्ता 875 से 950, अखरोट 480 से 650, बेस्ट 625 से 725, अखरोट गिरी 700 से 900 बेस्ट 1050 से 1250, जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 600 रुपये।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *