गढ़वा| पलामू जिला के रेहला थाना क्षेत्र के रेहला गांव निवासी कमता दीक्षित का पुत्र बबलू दीक्षित 35 वर्ष ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि रेहला से नवीनगर ट्रेन से जा रहा था। उसी बीच रेहला से आगे चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आरपीएफ के जवान के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। गढ़वा| मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी गांव के गटियारवा टोला में शनिवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना मे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति मेराल के कमरमा गांव निवासी सीताराम रविदास का पुत्र लव कुमार रविदास बताया गया है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में उसके साथ के लोगों ने बताया कि लव कुमार रविदास अपने घर से एक अन्य दोस्त के साथ अरंगी गांव के गटीअरवा अपने दोस्तों से मिलने आ रहा था। इसी क्रम में गांव में पहुंचकर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके दोस्तों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गढ़वा|थाना क्षेत्र के मेढ़ना गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में मा बेटा घायल हो गए। घायलों में मेढ़ना गांव निवासी राम सकल राम की 60 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी और उसका पुत्र ओम प्रकाश पासवान शामिल है। दोनों कोई इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि वह अपने घर में खेत जोतने के लिए हल बैल लेकर गया था। इस दौरान श्याम जी पासवान दुर्गा देवी प्रभा देवी वहां पहुंचकर अप खेत को अपना बताते हुए गाली-गलौज करने लगी। जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों के द्वारा मारपीट की गई। ओमप्रकाश ने बताया कि उसे जमीन पर वर्षों से खेती-बाड़ी करते आ रहा है। उसके बाद भी जबरन जमीन को हड़पने के लिए श्यामजी पासवान के द्वारा उसे अपना बताया जा रहा है।


