गढ़वा|मेराल थाना क्षेत्र के पेसका गांव निवासी नजरू खान का पुत्र मुराद खाना 18 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने घर से गढ़वा आ रहा था। उसी बीच दत्तटूटी नाला के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।


