मनरेगा और अबुआ आवास में तेजी लाने का डीसी ने दिया निर्देश

भास्कर न्यूज | गिरिडीह मनरेगा और अबुआ आवास योजना के कार्य में तेजी लाने को लेकर शनिवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने की। मौके पर उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी भी मौजूद थी। डीसी ने मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में गति लाने के निर्देश दिया। शत-प्रतिशत लाभुकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना की भी जानकारी ली। कहा कि आमजनों के हित के लिए संचालित इन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफल बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से एक है। प्राथमिकता के आधार पर योग्य लाभुकों का चयन करते हुए अबुआ आवास योजना का लाभ दें। आमजनों के हित को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन हो, ताकि लोगों को उचित लाभ मिल सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *