निशुल्क आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर 4 जनवरी से

भास्कर न्यूज | बालोतरा आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 दिवसीय निशुल्क क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. नेमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 10 दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसोल एवं राणी भटियाणी मंदिर संस्थान जसोल में 6 जनवरी से 13 जनवरी तक सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसके साथ ही सुबह 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद विभाग व राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क अर्श, भगन्दर, परिकार्तिका क्षार सूत्र अंतरंग निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बवासीर, भगन्दर एवं परिकर्तिका एवं गुदा की सभी बीमारियों का क्षार सूत्र से उपचार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *