बगोदर|थाना क्षेत्र के जीटी रोड हेसला ओवरब्रिज के पास शुक्रवार रात हुए हादसे में ललन साव की मौत हो गई। वह बगोदर थाना क्षेत्र के बेको अंतर्गत सुंदरूटांड़ का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह मजदूरी कर बगोदर से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। बगोदर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी की नजर सड़क पर पड़े युवक पर गई। तब उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को बगोदर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया ।


