जिले में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, न्यूनतम पारा पहंुचा 7 डिग्री पर,बरतें विशेष सावधानी

भास्कर न्यूज | गिरिडीह शहर से लेकर गांव तक सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लगातार तापमान नीचे ही जा रहा है। रात में सर्द हवाओं के चलने से कमरे के अंदर और बाहर का तापमान एक जैसा लोग महसूस कर रहे हैं। सुबह और शाम में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का भी सहारा लेते हुए नजर आने लगे हैं। सुबह में तेज धूप निकलने के बाद भी दिन भर ठंडी हवाओं के चलने से लोग दिन भर गर्म कपड़े मंे लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। लगातार पारा गिरते हुए 7 डिग्री पर पहंुच गया है। दो दिन पहले तक पारा 9 डिग्री के आसपास आकर स्थिर हो गया था, लेकिन दो दिनों में ही 2 डिग्री तापमान नीचे चला आया। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दो दिनों तक न्यूनतम पारा के बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं है। जबकि दो दिनों के बाद न्यूनतम पारा बढ़ेगा। जिसके बाद ही लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। सर्द हवाओं की वजह से लोग सुबह में देर से अपने काम पर निकल रहे हैं, वहीं सुबह मंे स्कूल जाने वाले बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई है। रात में गिर रही हैं ओस की बड़ी बूंदे रातभर ओस की बड़ी बूंदे गिरने से बाहर में खड़े वाहनों पर लग रहा है कि रात में बारिश हुई है। ऐसे मंे ओस के गिरने से ही ठंड बढ़ती हुई नजर आ रही है। हालांकि इस बीच कोहरा का गिरना लगभग बंद हो गया है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो अभी गिरिडीह में तेज शीतलहर का चलना बंद हो गया है, लेकिन ठंडी हवा लगातार बहती रहेगी। जिस वजह से लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *