श्रीगंगानगर| कोटगेट थाना पुलिस की ओर से अपराधियों को महिलाओं के कपड़े पहनाकर सार्वजनिक परेड निकालने की घटना पर ‘अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति’ ने रोष व्यक्त किया है। जिला सचिव कविता निहालिया ने इस कृत्य की निंदा करते हुए इसे पुलिस की सामंती और महिला-विरोधी मानसिकता का परिचायक बताया। समिति ने डीजीपी से जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और पुलिस विभाग के लिए ‘जेंडर संवेदीकरण’ कार्यशालाएं आयोजित करने की मांग की है।


