इस साल 14 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती:मिडिल–प्राइमरी टीचर के 30 हजार पदों के लिए होगी पात्रता परीक्षा, जानिए सरकारी नौकरियों का पूरा कैलेंडर

इस साल होने वाली भर्ती और पात्रता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) और कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के कैलेंडर के अनुसार, 2026 में ग्रुप ‘ए’ से लेकर ग्रुप ‘डी’ तक के 14,000 से अधिक पदों को भरने के लिए कुल 22 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। यह भर्तियां राज्य के प्रशासनिक, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य अहम विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए की जाएंगी। इनमें से 10 प्रमुख परीक्षाएं MPPSC द्वारा आयोजित की जाएंगी, जबकि 16 परीक्षाएं कर्मचारी चयन मंडल के जिम्मे होंगी। इन भर्तियों के अलावा, राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए लगभग 30,000 पदों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) भी आयोजित होगी। साथ ही, महिला एवं बाल विकास, डेयरी और कृषि जैसे क्षेत्रों में डिप्लोमा और ट्रेनिंग के लिए भी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जानिए 2026 में किस विभाग में कितने पदों के लिए कब-कब परीक्षाएं आयोजित होंगी। पहले पढ़िए, एमपी पीएससी की परीक्षाओं का शेड्यूल डिप्टी कलेक्टर के 155 पदों पर होगी भर्ती
MPPSC राज्य की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए भर्ती करता है। साल 2026 में आयोग कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है, जिनमें राज्य सेवा परीक्षा, वन सेवा परीक्षा, और सहायक प्राध्यापक भर्ती प्रमुख हैं। MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, अब इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार अपर कलेक्टर के 17 और डीएसपी के 18 पद हैं। 10 जनवरी से 9 फरवरी तक आवेदन करना होगा। राज्य सेवा और राज्य वन सेवा की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जिसका आयोजन 07 सितंबर 2026 से 12 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। PSC में कम भर्तियों के पीछे की दो बड़ी वजहें 1. प्रमोशन पर रोक: राज्य में अधिकारियों के प्रमोशन पर लंबे समय से रोक लगी हुई है। कई अधिकारियों को उच्च पदों का प्रभार तो दिया गया है, लेकिन यह स्थायी प्रमोशन नहीं है। इस कारण, नियमानुसार निचले पद रिक्त नहीं माने जा सकते, जिससे सीधी भर्ती के लिए पदों की संख्या सीमित हो गई है। अब केवल रिटायरमेंट से खाली होने वाले पद ही भर्ती प्रक्रिया में आ पा रहे हैं। 2. वित्त विभाग का फॉर्मूला: वित्त विभाग ने भर्तियों के लिए एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत, किसी भी विभाग में सभी रिक्त पदों को एक साथ भरने के बजाय, उन्हें तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से (एक निश्चित प्रतिशत के अनुसार) भरा जाता है। इस नियम के कारण भी एक बार में बड़ी संख्या में भर्तियां नहीं निकल पा रही हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 3 फेज में होगा एग्जाम
उच्च शिक्षा विभाग के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती तीन चरणों में होगी। ये परीक्षाएं जनवरी, जुलाई और अगस्त में आयोजित की जाएंगी। वहीं कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट के लिए परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। वहीं डिप्टी डायरेक्टर/प्रिंसिपल/असिस्टेंट डायरेक्टर (टेक्निकल) के लिए 22 फरवरी 2026 को एग्जाम होगा। राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2025 का आयोजन 22 मार्च 2026 को होगा। शिक्षक भर्ती: 30,000 पदों के लिए पात्रता परीक्षा (MP TET)
मध्य प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी भर्ती की तैयारी है। राज्य सरकार 2026 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) का आयोजन करने जा रही है, जिसके माध्यम से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लगभग 30,000 पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में राज्य में वर्ग-1, 2 और 3 के कुल 42,000 से अधिक पद खाली हैं। इनमें से 30,000 पदों के लिए पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह भर्ती राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के मकसद से उठाया है। पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां: 22,500 पदों का 3-वर्षीय प्लान
राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और सिंहस्थ-2028 को देखते हुए, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने अगले तीन सालों में 22,500 पुलिसकर्मियों की भर्ती करने का प्लान तैयार किया है। वन और जेल विभाग में भी अवसर
पुलिस विभाग के अलावा, अन्य वर्दीधारी सेवाओं में भी भर्ती के अवसर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *