पंचम की फैल में रहने वाले पिता और भाई के साथ थर्टी फर्स्ट की पार्टी मनाने गए 8वीं के छात्र की फॉल में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम पर्व निहोरे (16) पिता पद्म निहोरे है। घटना सिमरोल इलाके में स्थित जूना पानी वाटर फॉल की है। पार्टी मनाने के लिए बुधवार को पदम बड़े बेटे भानू और छोटे बेटे पर्व, भतीजे और उनके दो दोस्तों को लेकर जूना पानी गए थे। देर शाम उसका शव इंदौर लाया गया। मैंने भाई को बचाने धकाया सोचा बाहर आ गया होगा भानू ने बताया, पिता के साथ हम 6 लोग नहाने के लिए फॉल के कुंड में उतरे थे। नहाने के दौरान हमने फोटो शूट करवाया। हम पानी से बाहर आए और खेत पर भोजन किया। इसके बाद हम चार लोग फिर नहाने के लिए पानी में उतरे। फोटो शूट चल रहा था, हमारे पीछे कुछ ही फीट की दूरी पर गहराई थी, जिसकी जानकारी हमें नहीं थी। जैसे ही चारों डूबने लगे तो एक-दूसरे को बचाने का प्रयास किया। मैंने भाई पर्व को बचाने के लिए आगे धक्का दिया। मुझे लगा पर्व बाहर निकल गया होगा। मैं डूबने लगा तभी मैंने चट्टान का एक पत्थर पकड़ लिया। बाहर खड़े दोस्त ने मुझे खींच लिया। हम बाहर आए तो पता चला पर्व नहीं है। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। भास्कर एक्सपर्ट 50 फीट गहरा है कुंड, भूल भुलैया जैसा रास्ता जंगलों के जानकार गब्बर जैन ने बताया, जूना पानी वाटर फॉल बगोदा गांव के पास है जो इंदौर से 27 किमी दूर है। अधिकांश लोग वहां जीपीएस लेकर जाते हैं, क्योंकि रास्ता भूलभुलैया वाला है। यहां लगभग 50 फीट गहरा कुंड है, जिसमें काफी ऊपर से पानी गिरता है। आसपास पेड़ों की छाया पानी दिखती है, इससे पानी हरा दिखाई देता है। लोग नदी के रास्ते इस खरतनाक स्थान जूना पानी पहुंचते हैं। यह नदी आगे चोरल नदी में मिल जाती है।


