पलामू में अंधविश्वास में भाई को कुल्हाड़ी से काटा:भांजी की मौत के बाद दोनों परिवार में था विवाद; तंत्र-मंत्र करने का था शक

झारखंड के पलामू जिले में अंधविश्वास ने एक और बलि ले ली। नावाबाजार थानाक्षेत्र के राजहरा गांव में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शक था कि चचेरे भाई और उसके परिजन तंत्र-मंत्र कर उसकी भांजी को मार डाला है। घटना शुक्रवार की देर रात की है। मृतक की पहचान रोहित चौहान के रूप में की गई है। आरोपी साहिल चौहान उसका चचेरा भाई था। साहिल की भांजी की कुछ माह पहले किसी वजह से मौत हो गई थी। साहिल को तभी से शक था कि उसकी मौत के पीछे रोहित और उसके परिजनों का हाथ है। शुक्रवार की रात भी हुआ था विवाद इस बात को लेकर साहिल और रोहित के परिजनों के बीच विवाद भी चल रहा था। शुक्रवार रात को साहिल और रोहित के बीच इसी मुद्दे पर बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गया। गुस्से में साहिल ने रोहित पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना अंधविश्वास का परिणाम: थाना प्रभारी
इधर, थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो भांजी की मौत के बाद और भी बढ़ गया था। यह घटना अंधविश्वास का परिणाम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *