छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी के घर से 32 लाख की चोरी हुई है। शुक्रवार शाम 2 चोर सुने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। फिर अलमारी में रखे 8 लाख कैश, 9 लाख कीमती सोने-चांदी के जेवरात, नई क्रेटा कार (15 लाख कीमत) और एक मोबाइल लेकर भाग गए। घटना कसडोल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, छांछी गांव स्थित व्यापारी गणपति एजेंसी के मालिक चोलेश उर्फ पिंटू साहू अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए थे। घर पर कोई भी नहीं था। वारदात के बाद चोर अपनी पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। मेन डोर का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर व्यापारी की पत्नी श्रुति साहू ने बताया कि, मेन डोर का ताला तोड़कर चोर अंदर आए थे। हमें इसकी जानकारी शाम को लगी है, जबकि सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग दोपहर 2 बजे के बाद बंद हो गई थी। ताला तोड़ते समय चोर CCTV में कैद सीसीटीवी का डीवीआर नहीं होने से पुलिस को जांच में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, घटना के दौरान घर का ताला तोड़ते समय 2 चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। पुलिस के मुताबिक, वो कटगी गांव के बाजार में कार छोड़कर भाग गए। दोनों चोर बाइक से आए थे। पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग इस मामले में एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि, चोरी मामले में पुलिस के हाथ बड़ा सुराग लगा है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी में चोर घुसते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन डीवीआर नहीं होने से बाद की घटना की रिकार्डिंग नहीं है। इलाके में लगातार हो रही चोरी इससे पहले, कसडोल के राम जानकी नगर में भी तीन घरों के ताले टूटे थे। बुधवार को भी ग्राम छांछी में चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मांग है कि, पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। …………………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… घर से 90 लाख की चोरी…800 ग्राम सोना पार: ताला तोड़कर चांदी के जेवर और कैश चुराए, CCTV कैमरे का DVR भी ले गए छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सूने मकान से 90 लाख रुपए की चोरी हुई है। चोरों ने 800 ग्राम सोने के जेवरात और 70 हजार रुपए कैश पार कर दिया। बताया जा रहा है कि घर की लाइट बंद कर दी गई थी, जिससे CCTV कैमरे में चोर कैद नहीं हुए। मामला सुपेला थाना के कोहका का है। पढ़ें पूरी खबर…


