फिल्म एक्टर-मॉडल ऊर्फी जावेद पहुंचे जवाई लेपर्ड:बोली- मेरे नाम से लेपर्ड का नाम रखा है उस लेपर्ड को ढूंढना है

अपने अंतरंगी कपड़ों लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्टर ओर मॉडल ऊर्फी जावेद अपनी बहन और एक दोस्त के साथ जवाई लेपर्ड एरिया पहुंची है। तीनों यहां लेपर्ड सफारी का आनंद ले रहे है। वे बेड़ा के पास स्थित होटल चित्तागढ़ में रूकी हुई है। जहां उन्होंने राजस्थानी दाल-बाटी चाव से खाई और राजस्थानी खाने, कल्चर और यहां कि आवभगत से काफी प्रभावित नजर आई। एक्टर व मॉडल ऊर्फी जावेद अपनी बहन डोली जावेद व फैशन डिजाइनर श्वेता के साथ 16 जनवरी को उदयपुर एयरपोर्ट पर उतरी। वहां से कार से बाली उपखंड के बेड़ा के पास स्थित होटल चित्तागढ़ पहुंची। इस दौरान उन्होंने जीप सफारी कर लेपर्ड को देखा साथ ही जवाई बांध के किनारे धूप सेक रहे मरगमच्छ को भी देखा। जिसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद करती नजर आई। इसके साथ ही उन्होंने यहां खूब फोटो और रिल्स भी बनाई। होटल में उनके लिए कल्चर प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया। जिसे ऊर्फी ने खूब पसंद किया। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थानी व्यंजनों का भी स्वाद चखा। खास कर दाल-बाटी, चूरमा उसे खूब पसंद आया। लेपर्ड सफारी के दौरान उन्होंने जवाई बांध के किनारे पहाड़ी पर बैठकर सर्दी से राहत के लिए गर्म चाय पी। इसके साथ ही सफारी के दौरान नाश्ते में मैगी भी खाई।पिछले तीन दिनों से अलग-अलग तरह के राजस्थानी व्यंजन इन्हें परोसे जा रहे है। बताया जा रहा है कि संडे को वह वापस उदयपुर से फ्लाइट पकड़कर मुम्बई जाएंगी। मेरे नाम से लेपर्ड का नाम रखा है उसे ढूंढना है
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हुआ है। जिसमें ऊर्फी जावेद जीप सफारी करने वाले ड्राइवर से कह रही कि उन्होंने उसके नाम से एक लेपर्ड का नाम ऊर्फी रखा है न। इस पर वे हां बोलता है। फिर ऊर्फी कहती है अब हमें उस लेपर्ड को ढूंढना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *