राजसमंद में बादल छंटे:न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 11 डिग्री पर पहुंचा, सर्दी से लोगों के मिली थोड़ी राहत

राजसमंद में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के कारण जहां सुबह धूप नहीं निकली थी, वहीं आज सुबह बादलों के छटने से सुबह धूप निकली। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढकर 11 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। कोहरा नहीं होने से सुबह के समय गौमती उदयपुर राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 8 व राजसमंद भीलवाड़ा फोरलेन सहित शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। वहीं आज 3 डिग्री बढ़कर 11 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। खुले व मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर अभी बना हुआ है। लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों व अलाव जलाकर सर्दी से अपना बचाव कर रहे है। सर्दी के कारण किसानों को खेती के कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *