आबकारी विभाग में नौकरी का झांसा देकर ठगी:जितना ज्यादा उंची पोस्ट उतना ज्यादा पैसा, पांच लोगों से ऑनलाइन और कैश के माध्यम से वसूले 6.51 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के थाना धमधा क्षेत्र में आबकारी विभाग एवं शराब दुकान में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6 लाख 51 हजार 817 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी आरोपी ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश, उम्र 31 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताकर युवकों और उनके परिचितों से ऑनलाइन व नकद रकम वसूल की थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना धमधा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2026 को प्रार्थी घनश्याम सोनकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी सोनकर पारा, थाना धमधा, जिला दुर्ग ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि ओमकुमार सिन्हा, निवासी बागेश्वर सिटी, राजनांदगांव ने उसे और उसके परिचितों को आबकारी विभाग एवं शराब दुकान में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने कहा था कि उसकी विभाग में अच्छी पकड़ है और कुछ ही समय में नौकरी लग जाएगी। ऑनलाइन और कैश में लिए पैसे
आरोपी के झांसे में आकर प्रार्थी और उसके परिचितों ने अलग-अलग माध्यमों से उसे रकम दी। रिपोर्ट के अनुसार शुभम सोनकर से 1 लाख रुपए, गजेन्द्र सोनकर से 90 हजार रुपए, प्रियांश सोनकर से 12 हजार रुपए और हेम सिंह साहू से 1 लाख 20 हजार रुपए फोन-पे एवं स्कैनर के माध्यम से दिए गए। इसके अलावा, प्रियांश सोनकर से 1 लाख 8 हजार रुपए नकद, गजेन्द्र सोनकर से 30 हजार रुपए नकद और नागेश नामक व्यक्ति से 37 हजार रुपए नकद लिए गए। इस प्रकार आरोपी ने कुल 6 लाख 51 हजार 817 रुपए की ठगी की। नौकरी नहीं लगी तो की शिकायत
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब न तो नौकरी लगी और न ही रकम वापस की गई, तब पीड़ितों को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद घनश्याम सोनकर ने थाना धमधा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश, उम्र 31 वर्ष, निवासी बागेश्वर सिटी, राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेने और धोखाधड़ी करने का अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *