भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी पहुंचीं पलामू:कहा- बजरंगबली का ‎दर्शन कर धन्य हो गई, बिहार में लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह‎ की पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को अपने ‎समर्थकों के साथ बाराही धाम‎ पहुंचकर पूजा -अर्चना की। इस‎ मौके पर 105 फीट की दक्षिणायन ‎‎हनुमान जी की प्रतिमा का दर्शन‎कर मंत्रमुग्ध हो गई। उन्होंने कहा ‎कि सोशल मीडिया पर बारा ही धाम‎ की चर्चा जोरों पर देखने को मिल ‎रही थी, लेकिन मंदिर प्रांगण में पहुंचकर ‎‎दर्शन करने के बाद धन्य हो गई। ‎‎ शुक्रवार को को ही ज्योति सिंह ने सासाराम के काराकट पहुंची और यहां विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इससे पहले पलामू में उन्होंने कहा कि हनुमान जी की‎ भव्य प्रतिमा बिहार झारखंड की‎ अनूठी प्रतिमा स्थापित की गई।‎ इसकी चर्चा चहुंओर है। उन्होंने‎ कहा कि शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के ‎संस्थापक रणधीर सिंह ने एक ‎कीर्तिमान स्थापित किया है। विश्व प्रसिद्ध मंदिर का‎निर्माण कराने का लक्ष्य भी जल्द ही ‎पूरा होगा। दुर्गा‎मंदिर का 351 फीट का मंदिर ‎निर्माण करना है। इसकी तैयारी ‎लगभग पूर्ण कर ली गई है। दस ‎एकड़ जमीन भी उपलब्ध हो गई‎ है। अब भोजपुरी स्टार पवन‎ सिंह का भी आगमन बाराही धाम में‎ होगा: आलोक ‎सिंह ज्योति सिंह ने कहा कि दुर्गा मंदिर का‎ निर्माण अगर हो गया तो बराही ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎धाम विश्व पटल पर दिखेगा। जहां‎ विदेश से भी श्रद्धालु पहुंचकर माता‎ का दर्शन करेंगे। ज्योति सिंह के‎ आगमन के बाद हुसैनाबाद मध्य‎ जिला परिषद सदस्य सह जिला ‎उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ‎ टुटू सिंह सहित शिवांश चैरिटेबल‎ट्रस्ट के सदस्यों ने उन्हें अंग वस्त्र‎ देकर सम्मानित किया। आलोक ‎सिंह ने कहा कि सुपरस्टार पवन‎ सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का‎ बराही धाम में आना क्षेत्र वासियों ‎के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎कहा कि अब भोजपुरी स्टार पवन‎ सिंह का भी आगमन बाराही धाम में‎ होगा। 2018 में हुई थी शादी 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। कुछ दिनों बाद उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की, लेकिन कोर्ट में काउंसिलिंग के दौरान दोनों एक साथ रहने को सहमत हो गए। इसके बाद साथ में कई तस्वीरें पवन सिंह और ज्योति सिंह की सामने आई। ज्योति सिंह लड़ेंगी बिहार विधानसभा चुनाव
इधर, शुक्रवार को पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। वो काराकाट लोकसभा क्षेत्र के डेहरी पहुंची थीं। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए ये बातें कहीं। माना जा रहा है कि ज्योति सिंह काराकाट लोकसभा क्षेत्र के नवीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक यह नहीं बताया कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगी। लोकसभा चुनाव में पति के लिए किया था प्रचार पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। चुनाव में पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर कहा था कि ‘चुनाव जरूर हारे हैं, लेकिन हौसला नहीं टूटा है।’ लोकसभा चुनाव के बाद से ही ज्योति सिंह लगातार काराकाट संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान में लगी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *