डौंडी| गुरुवार को निषाद केवट समाज ने राम जानकी डौंडी मंदिर में गुहा निषाद राज की जयंती मनाई। कार्यक्रम के अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ रूपेश नायक,पूर्व निकाय अध्यक्ष सोमेश सोरी,बलिराम धनकर,सुनील राठौर थे। सर्वप्रथम समाज के बुजुर्ग अधीन निषाद ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद नगर में बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जो दुर्गा चौक, मथाई चौक, बाजार चौक, शीतला चौक, राम मंदिर होते हुए वापस पहुंची। जहां विधि- विधान के साथ गुहा निषाद राज की पूजा की गई। शाम को रामचरित मानस कार्यक्रम हुआ। रात में बच्चों का रिकार्डिंग डांस हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष माखन निषाद, कोषाध्यक्ष नारायण निषाद, सचिव गिरवर निषाद, महिला अध्यक्ष अमरीका निषाद, कोषाध्यक्ष संध्या निषाद, सचिव सुनीता निषाद का सहयोग रहा।


