डोंगरीपारा प्राथमिक शाला में बाल मेला का हुआ आयोजन

भास्कर न्यूज | कांकेर ग्राम पंचायत डोंगरीपारा के प्राथमिक विद्यालय में पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से बाल मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ सरपंच प्यारसिंह मंडावी, सचिव अनुप नेताम, पंच अनिल सेन, बहुरा बाई आंचला, दानेश्वरी जैन, पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो बबिन कुमार के आतिथ्य में हुआ। बच्चों ने अक्षर ज्ञान, शब्द ज्ञान, मात्र चक्र, घटाओ का रहस्य, इमारत, वाटर हार्वेस्टिंग, विज्ञान प्रदर्शन और विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर स्टॉल लगाए। इसका बच्चों के अभिभावक और ग्रामीण ने आनंद उठाया। मौके पर सहायक शिक्षक नीलम यादव, राजेश सोनकर, आशुतोष साहू, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन सीआईएम जितेश्वरी साहू, आंगनबाडी सहायिका, स्वयं सहायता समूह के सदस्य व पालक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *