बुरहानपुर में आज (शुक्रवार) शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मेंटेनेंस और नई लाइन के काम के चलते यह कटौती घोषित की है। केंद्र सरकार की RDSS योजना के तहत 33 केवी लाइन का काम किया जा रहा है, जिस कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली नहीं आएगी। सुबह 8.30 से 11 बजे तक यहां असर सहायक यंत्री (HT मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि नए 33-11 केवी मंडी उपकेंद्र के निर्माण के लिए काम चल रहा है। इस कारण 11 केवी मंडी और हरीरपुरा फीडर बंद रहेंगे। शनवारा गेट, यूनियन बैंक, उर्दू स्कूल, लोहार मंडी, खान भाई आइस फैक्ट्री, साड़ी बाजार, सब्जी मंडी, सुभाष चौक, मिलन चौराहा, दीदार टॉवर, फव्वारा चौक, सिटी कोतवाली, अंडा बाजार, सलूजा टिंबर, आरको काम्प्लेक्स, कृषि उपज मंडी और मला हरीरपुरा। सुबह 9 से 10 बजे तक यहां बत्ती गुल आवश्यक मेंटेनेंस के चलते 11 केवी ओपीएच और टाउन-II फीडर पर भी एक घंटे की कटौती रहेगी। प्रभावित क्षेत्र: उपकार नगर, रेलवे स्टेशन, चित्रा व पारस टॉकिज, गुलाबगंज, पातोंडा रोड, शासकीय अस्पताल लालबाग, चिंचाला, दत्त मंदिर, द्वारकापुरी, ताप्ती अस्पताल, आदर्श कॉलोनी, बृजधाम, इंद्र नगर और गोपाल नगर। कंपनी का कहना है कि नए उपकेंद्र के बनने से शहर में लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली जाने की समस्या खत्म होगी। हालांकि, काम की जरूरत के हिसाब से कटौती का समय थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है।


