अशोकनगर में घना कोहरा छाया, अधिकतम तापमान गिरा:दिन का पारा 24° और रात का 11°; ठंड और बढ़ने के आसार

अशोकनगर जिले में नए साल की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जिले के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इसका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा, जहां सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण सुबह के वक्त लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, शहरी क्षेत्रों में मध्यम कोहरा रहा, जिससे यातायात सामान्य बना रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट
दिसंबर के अंतिम दिन जिले में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को इसमें 1.8 डिग्री की गिरावट आई और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान बढ़ा, ठंड का एहसास ज्यादा
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दो दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था, वह 2.4 डिग्री बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इसके बावजूद दिन के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। पिछले एक दिन से जिले में हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे धूप की तीव्रता कम हो गई है। इसी वजह से दिन में भी ठंड बनी हुई है। आगे और बढ़ सकती है ठंड
​​​​​​​मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक जिले में ठंड का असर और बढ़ सकता है। तापमान में आगे और गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *