अशोकनगर में कई इलाकों में बिजली कटौती:जेल, महिला थाना और मंडी रोड पर 2-2 घंटे गुल रहेगी बत्ती; ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ा रही कंपनी

अशोकनगर में शुक्रवार (2 जनवरी) को शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ट्रांसफार्मर की क्षमता (100 से 200 KVA) बढ़ा रही है, जिसके चलते मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस दौरान तीन शिफ्टों में 2-2 घंटे के लिए बत्ती गुल रहेगी। इन इलाकों में ऐसा रहेगा शटडाउन का शेड्यूल सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक: ईसागढ़ रोड फीडर बंद रहेगा। इससे जेल परिसर के पीछे की कॉलोनी और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। दोपहर 12 से 2 बजे तक: कलेक्ट्रेट फीडर बंद रहेगा। इसका असर इमाम चौकी, ऊर्जा कॉलोनी, बसंत विहार, पुलिस कंट्रोल रूम, मुस्कान पब्लिक स्कूल और महिला थाने पर पड़ेगा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक: करवला फीडर पर शटडाउन रहेगा। मंडी रोड स्थित कपिल साहू फैक्ट्री, बायपास रोड और तुलसी सरोवर के कुछ हिस्सों में सप्लाई बंद रहेगी। कंपनी ने बताया है कि काम की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती के समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *