मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पंत-श्रेयस IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी; महाराष्ट्र के नए CM का ऐलान आज; यूपी में मस्जिद सर्वे पर हिंसा, 4 मौतें

नमस्कार, कल की बड़ी खबर IPL ऑक्शन की रही, जिसमें भारतीय खिलाडियों ने सभी प्राइस रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक खबर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चुनाव की रही। हम आपको यूपी के संभल में हुई हिंसा की वजह भी बताएंगे… लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. पंत और श्रेयस IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, युजवेंद्र IPL इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बने ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ और श्रेयस को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा। कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा। वे IPL इतिहास से सबसे महंगे ऑलराउंडर बने हैं। युजवेंद्र IPL इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बने, उन्हें पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में खरीदा। पिछले IPL में मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़ में बिके थे। ये IPL इतिहास में सबसे ज्यादा प्राइस थी। 72 खिलाड़ियों को खरीदने में ₹467.95 खर्च: सऊदी अरब के जेद्दाह में रविवार को IPL मेगा ऑक्शन में 84 प्लेयर्स की नीलामी हुई। 10 टीमों ने 72 प्लेयर खरीदे और इन पर 467.95 करोड़ खर्च किए। आज शाम 3:30 बजे दूसरे दिन की नीलामी शुरू होगी। 493 प्लेयर्स पर बोली लगाई जाएगी। जिनमें 132 प्लेयर्स खरीदे जाएंगे। 10 फ्रेंचाइजी के पास 174 करोड़ की रकम बाकी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. महाराष्ट्र के नए CM का ऐलान आज, महायुति ने CM और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला बनाया
आज महाराष्ट्र के नए CM का ऐलान हो सकता है। विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। इससे पहले सरकार का गठन न होने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार आज दिल्ली में BJP आलाकमान के साथ मीटिंग करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, 1 CM और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय हुआ है। BJP ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं: महाराष्ट्र चुनाव में मुकाबला महायुति और महाविकास (MVA) अघाड़ी के बीच था। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल हैं, जबकि महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार)। 149 सीटों पर लड़ने वाली BJP ने सबसे ज्यादा 132 सीटें जीतीं। गठबंधन ने 288 सीटों में से रिकॉर्ड 230 सीटें जीतीं। भाजपा का स्ट्राइक रेट 88% रहा। कांग्रेस नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी (MVA) को 46 सीटें मिलीं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. हेमंत सोरेन 28 नवंबर को CM पद की शपथ लेंगे, JMM ने विधायक दल का नेता चुना झारखंड में हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर CM पद से इस्तीफा दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। सोरेन 28 नवंबर की सुबह 11:30 बजे CM पद की शपथ लेंगे। JMM से 6, कांग्रेस से 1 और राजद से 1 नेता मंत्री बन सकते हैं। झारखंड में पहली बार सरकार रिपीट: झारखंड के गठन के बाद यह पहली बार जब सरकार रिपीट हुई है। अब तक हर चुनाव में सरकार बदल जाती थी। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली JMM ने 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में 56 सीटों के साथ इंडिया ब्लॉक को जीत दिलाई।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. यूपी के संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा, 4 मौतें, 12वीं तक स्कूल और इंटरनेट बंद यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई है। हिंदू पक्ष ने 19 नवंबर को मस्जिद में मंदिर होने की बात कही थी। इसके बाद कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया था। रविवार को ASI टीम सर्वे कर रही थी, इसी दौरान भीड़ ने पथराव कर दिया। हिंसा में सीओ और एसपी के PRO के पैर में गोली लगी है। आज संभल में 12वीं तक स्कूल और इंटरनेट पर बैन रहेगा। क्या है पूरा मामला: 19 नवंबर को कैला देवी मंदिर के महंत ऋषि राज गिरि महाराज ने 19 नवंबर को सिविल कोर्ट में एक याचिका लगाई। उन्होंने संभल की शाही मस्जिद में श्री हरि मंदिर होने का दावा किया। ढाई घंटे बाद ही सिविल जज ने 7 दिन के भीतर मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया। इसी दिन सर्वे हुआ। 24 नवंबर को टीम फिर सर्वे के लिए टीम पहुंची तो बवाल शुरू हुआ।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. अडाणी रिश्वत केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा; दावा- अमेरिकी एजेंसी अडाणी को समन नहीं भेज सकती गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर रिश्वत देने के आरोप का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। यहां लगाई अर्जी में आरोपों की जांच की मांग की गई है। रिश्वत मामले में अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड कमीशन यानी SEC ने अडाणी से जवाब मांगा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि SEC को समन भेजने का अधिकार नहीं हैं। अडाणी पर क्या आरोप हैं: 21 नवंबर को यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस की ओर से कहा गया था कि अडाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी या देने की योजना बना रहे थे। अडाणी पर आरोप है कि रिश्वत के इन पैसों को जुटाने के लिए उन्होंने अमेरिकी निवेशकों और बैंकों से झूठ बोला। इसलिए अमेरिका में मामला दर्ज हुआ।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: कोहली का 30वां टेस्ट शतक, ब्रैडमैन से आगे निकले: भारत की दूसरी पारी 487/6 पर घोषित विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले की दूसरी पारी में नाबाद 100 रन की पारी खेली। उन्होंने टेस्ट करियर का 30वां शतक जमाया। वे सबसे ज्यादा टेस्ट शतक के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन (29 शतक) से आगे निकल गए हैं। कोहली और यशस्वी जायसवाल (161 रन) के दम पर भारत ने अपनी पारी 487/6 पर घोषित की। इससे ऑस्ट्रेलिया को 534 रन का टारगेट मिला। मैच के हाईलाइट्स: भारतीय पारी में जायसवाल-कोहली के अलावा, नीतीश रेड्डी 38 रन बनाकर नाबाद लौटे। वॉशिंगटन सुंदर 29 रन, देवदत्त पडिक्कल 25 रन और केएल राहुल ने 77 रन बनाए। नाथन लायन को 2 विकेट मिले। टीम इंडिया ने सुबह 172 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। जायसवाल ने 90 और केएल राहुल ने 62 रन से अपनी-अपनी पारी को आगे बढ़ाया। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 104 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत को पहली पारी के बाद 46 रन की बढ़त मिली थी। टीम ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… डेस्क पर सो जाने की वजह से नौकरी से निकाला, फिर कंपनी ने दिए ₹40 लाख चीन में एक कंपनी ने डेस्क पर सो जाने की वजह से कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया। देर रात तक काम करने के बाद झैंग को झपकी लग गई थी। झैंग ने कंपनी के खिलाफ कोर्ट में अर्जी लगाई। कोर्ट ने 40 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया। झैंग केमिकल कंपनी में 20 साल से डिपार्टमेंट मैनेजर थे। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… कर्क राशि के लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कन्या और कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है, जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *