धर्मशाला में नशा तस्कर गिरफ्तार:घर में छिपाकर रखी हेरोइन बरामद, आरोपी के नेटवर्क को खंगाल रही नूरपुर पुलिस

कांगड़ा जिले की नूरपुर पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 7.75 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। यह हेरोइन आरोपी के घर से बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, डमटाल थाना की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर संगेहड़ क्षेत्र में दबिश दी गई। पुलिस टीम ने संगेहड़ निवासी राजिंद्र कुमार उर्फ ननू के रिहायशी मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को घर से 7.75 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजिंद्र कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस आरोपी राजिंद्र कुमार के खिलाफ डमटाल थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है कि वह नशा कहां से लाया था और उसके संबंध किन बड़े तस्करों से हैं। नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नए साल में भी नशे के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की धरपकड़ जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *