बांसवाड़ा में भतीजे से चाचा पर कुल्हाड़ी से किया हमला:लाठी से हमला किया, बचकर भागने लगे तो कुल्हाड़ी से सिर और कमर पर मारा

बांसवाड़ा में रुपए के विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर घायल कर दिया। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के जानामेड़ी गांव का है। गंभीर हालत में घायल होमजी को बांसवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद शराब से जुड़ा है। भतीजे रोहित ने चाचा होमजी से पैसे मांगे थे। मना कर ने पर उसने हमला कर घायल कर दिया। ​कुल्हाड़ी से सिर और कमर पर किया हमला जानकारी के अनुसार घायल होमजी अपने घर पर अकेला था। इसी दौरान रोहित आया और शराब के लिए रुपए मांगने लगा। चाचा के मना करने पर वह गुस्सा हो गया और बहसबाजी शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि रोहित ने अपने चाचा पर लाठी से हमला कर दिया। वे जान बचाकर वहां से भागने लगे तो उसने पास में पड़ी कुल्हाड़ी उठाई। इसके बाद सिर और कमर हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद वे जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद रोहित हाथ से चांदी का कड़ा निकाल कर मौके से फरार हो गया। ​घटना की जानकारी मिलने पर होमजी का बेटा शंभुलाल घर पहुंचा और पिता को बांसवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल लेकर आए। बताया जा रहा है कि रोहित आदतन अपराधी है। उस पर पहले से लूटपाट और मारपीट के मामले दर्ज है और वह दो बार जेल भी जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *