सितंबर 2024 में हुए रीजनल कॉन्क्लेव को चार महीने हो गए हैं। इन चार महीनों में अब तक मात्र 21.97 करोड़ का ही निवेश आया है। इनमें से ज्यादातर लघु उद्योग श्रेणी के हैं। कोई भी बहुत बड़ा निवेश नहीं है। बुंदेलखंड के सभी छह जिलों में हुए इस निवेश में भी सबसे बड़ा निवेश 3.25 करोड़ रुपए का है। यह भी निवाड़ी के प्रतापपुरा उद्योग क्षेत्र में आया है। अभी इन उद्योगों को शुरू करने के भूमि पूजन के ही काम हुए हैं। रीजनल कॉन्क्लेव के बाद अफसरों व जनप्रतनिधियों ने बुंदेलखंड में 9411 करोड़ के निवेश का दावा किया था। साथ ही भरोसा दिलाया था कि एक साल में यह निवेश आ जाएगा। काम शुरू हो जाएंगे। 9600 लोगों को रोजगार मिलेगा। तय समय में से चार महीने निकल गए हैं। कॉन्क्लेव में शामिल होने आए और निवेश के लिए एमओयू करने वाले किसी बड़े उद्योगपति ने अब तक निवेश नहीं किया है। बीते चार महीने में हुए ज्यादातर निवेश लघु व मध्यम उद्योग श्रेणी के हैं। यह भी मात्र 21.97 करोड़ का है। यह राशि कॉन्क्लेव में हुए निवेश के दावों की राशि का एक प्रतिशत तक नहीं है। अब तक आए निवेश दावों का 1 प्रतिशत भी नहीं अक्टूबर 2024-8.62 करोड़ का निवेश: अक्टूबर में 2024 में औद्योगिक क्षेत्र सिदगुवां में 8.62 करोड़ से 5 इकाइयां लगाने के लिए भूमिपूजन हुआ। इसमें टैक्नोप्लास्ट पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड, श्रीद्वारिका ट्रैडर्स, कल्पद्रुम आयरन, जिगी लक्ष्मी प्राइवेट लिमिटेड और भगतजी इलेक्ट्रिकल्स की स्थापना की शुरुआत की गई। यह इकाईयां तीन अलग-अलग सेक्टर की हैं। दिंसबर 2024-9.93 करोड़ : अक्टूबर के बाद दिसंबर 2024 में 9 औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने के लिए भूमिपूजन किया गया। इसमें निवाड़ी प्रतापपुरा में 3.25 करोड़ से प्लास्टिक फैक्ट्री सहित मेसर्स हरिदर्शन इंडस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र सिद्धगुवां 1.64 करोड़, श्री इंडस्ट्रियल गैस आईआईडी बीना 1.45 करोड़, मेसर्स जय मेसर्स बीना 1.27 करोड़, रुपए का निवेश, मेसर्स पुष्पलक्ष्मी टेक्नोप्योर प्राइवेट लिमिटेड बीना 1.03 करोड़, मेसर्स एसएन इंटरप्राइजेज 40 लाख, मेसर्स यूपीएस इंडस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र सिद्धगुंवा 31 लाख, मेसर्स महावीर दाल मिल बीना 31 लाख, श्री खाटूश्याम ट्रेडर्स सिद्धगुंवा 27 लाख के निवेश शामिल हैं। 16 जनवरी-3.42 करोड़ का निवेश: 16 जनवरी को तीसरी बार उद्योगों के लिए भूमिपूजन किया गया। इसमें मेसर्स सुपरमून कंसलटेंसी प्रालि बीना इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रोनिक पार्ट एंड कम्पोनेंट्स 1.75 करोड़, फैब्रिकेटेड मेटल प्रोडक्ट 25 लाख, मेसर्स रॉयल फूड्स एग्रीकल्चर प्रोडक्ट 50 लाख रुपए, मेसर्स अजनेरी इंडस्ट्रीज सेरामिक एंड सीमेंट प्रोडक्ट 92 लाख रुपए का निवेश की शुरुआत हुई। तीन बार हो चुका भूमिपूजन रीजनल कॉन्क्लेव के बाद अब तक तीन बार बुंदेलखंड में निवेश के लिए भूमिपूजन हो चुका है। तीनों बार सीएम द्वारा वर्चुअल भूमिपूजन किया गया। यह अलग-अलग क्षेत्रों में हुए रीजनल कॉन्क्लेव के मौके पर किया गया। अक्टूबर, दिसंबर व 16 जनवरी को यह भूमिपूजन किए गए हैं। जिले में 5 औद्योगिक क्षेत्र, 206 इकाइयां कार्यरत सागर जिले में 5 औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 440 एकड़ भूमि पर 206 औद्योगिक इकाइयां कार्यरत हैं। इन इकाइयों में लगभग 211 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश हुआ है और 4789 लोगों को रोजगार मिल रहा है। प्रमुख परियोजनाओं में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा बीना स्थित रिफाइनरी में 15000 करोड़ रुपए का निवेश अब तक हुए निवेश सूक्ष्म और लघु उद्योग वाले ही अब तक जो भी निवेश हुए हैं वे सभी सूक्ष्म व लघु उद्योग ही हैं। तय मानदंड के मुताबिक सूक्ष्म उद्योग में निवेश 25 लाख रुपए होता है। लघु उद्योग में प्लांट एवं मशीनरी में निवेश 25 लाख रुपए से अधिक लेकिन 5 करोड़ रुपए से कम होता है। मध्यम उद्योग में प्लांट एवं मशीनरी में निवेश 5 करोड़ रुपए से अधिक लेकिन 10 करोड़ रुपए से कम होता है।


