लुधियाना में महिला का छीना हैंड पर्स:बुटीक का सामान लेने जा थी मार्केट,पीड़िता बोली-बदमाश ने कंधे पर मुक्का मार की झपटमारी

पंजाब के लुधियाना में स्नैचिंग की वारदात थम नहीं रही। पाश इलाके सिविल लाइन्स में रोजाना महिलाओं को बाइक सवार टारगेट बना रहे है। एक महिला अपने घर से बाहर बुटीक का सामान लेने जा रही थी कभी बाइक सवार बदमाश ने उसके कंधे पर मुक्का मारकर उससे उसका हैंड पर्स छीन लिया। पर्स में महिला की नकदी और गहने भी थे। बाइक सवार ने कंधे पर मारा मुक्का जानकारी देते हुए पीड़िता सोनिका ने कहा कि उसका बुटीक का काम है। वह मार्केट सामान आदि खरीदने के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ दूरी पर उसकी कार पार्क थी। जैसे ही वह करीब 5 से 10 सेकेंड पैदल चली तभी पीछे से एक बाइक सवार बदमाश ने उसके कंधे पर मुक्का मारा। वह खुद को संभाल पाती इतने में उस युवक ने हाथ में पकड़ा पर्स छीनना शुरू कर दिया। पर्स को लेकर महिला की बाइक सवार बदमाश से हुई खींचातानी सोनिका मुताबिक उसकी करीब 3 से 4 सेकेंड उस युवक के साथ पर्स को लेकर खींचातानी भी हुई लेकिन बदमाश पर्स छीन कर भाग गया। गली के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में उसका बाइक कैद हो गया। सोनिका मुताबिक उसके घर के सामने ही खालसा कालेज फार वूमन है। रोजाना महिलाओं से पर्स वहां छीने जाते है। लड़कियों को सरेआम युवक छेड़ कर भागते है। पुलिस की ढीली कार्रवाई का नतीजा है कि इलाके में झपटमारी की वारदात बढ़ रही है। सोनिका ने कहा कि संबंधित थाना पुलिस का कहना है कि उनके पास कई झपटमारी की केस पेडिंग है वह मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *