बाड़मेर जिले में स्थानीय नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं शिव प्रत्याशी स्वरूपसिंह खारा ने शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल पर गंभीर आरोप लगाए है। कहा- यह प्रशासन के कामों में रोड़ा डालने का काम कर रहे है। वही शिव विधायक को ‘कांग्रेसी’ बताते हुए आरोप लगाया कि भाटी ने भाजपा का दुपट्टा 5 दिन पहना था। सिर्फ पांच दिनों में गुड़गांव हाईवे की बबुल की झाड़ियों में दुपट्टा डाल दिया था। वो केवल पांच दिन का खेल था। दरअसल, भाजपा नेता स्वरूप सिह खारा गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन के काम की सराहना करने के लिए पहुंचे थे। प्रशासन के अच्छे काम की वजह से राष्ट्रपति की ओर से बाड़मेर को अवॉर्ड मिला था। लेकिन विपक्ष लगातार छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। स्थानीय लोगों के कहने पर इनकी बात सरकार तक पहुंचाने का मैंने इनको भरोसा दिया है। कालबेलिया समाज को श्मशान के लिए जमीन अलॉट का आदेश जिला कलेक्टर टीना डाबी से दिलवाया था। इसके बाद मीडिया बातचीत में स्वरूपसिंह खारा ने शिव विधायक औ सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल पर जुबानी हमला बोला। पूर्व जिलाध्यक्ष और शिव से भाजपा प्रत्याशी स्वरूप सिंह ने भाटी और सांसद बेनीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका सरकार के हर काम में अड़गा डालना। सरकार के काम की सराहना नहीं करके, उनको क्रेडिट नहीं देना रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा ने पांच साल के 70 प्रतिशत काम दो साल में कर दिए है। यह अपने आप में बड़ा इतिहास बना है। यह सारे काम प्रशासन के माध्यम से हो रहे है। जिले में प्रशासनिक अधिकारी बहुत अच्छा काम कर रहे है। तो उन कामों की सराहना करनी चाहिए। काम सरकार करवा रही है। इनका का रोड़े डालना है। जिनको जनता की कोई चिंता नहीं है। जनता के प्रति संवेदना नहीं है। उनका सरकार के कामों की आलोचना करना मात्र ही काम है। उनके उन बयानों का कोई मतलब नहीं है। शिव विधायक आपकी पार्टी के समर्थित विधायक के सवाल पर स्वरूपसिंह ने कहा- पार्टी में जाकर जयपुर में पूछ लो, समर्थित है या नहीं.. उनका पूरा परिवार कांग्रेसी है। तीन पीढ़ियां कांग्रेसी है। उनके दादा कांग्रेस से प्रधान रहे, चाचा डेलीगेट रहे कांग्रेस से। यह भाजपा से कहां के हो गए। आप पता कीजिए। पूरे इलाके में पता कीजिए। भारत आजाद से लगाकर आज दिन तक भाजपा में नहीं रहे है। तो यह क्यूं रहेंगे। ज्वांइन की थी इस सवाल के जवाब पर भाजपा नेता ने कहा- वो केवल पांच दिन तक के लिए ज्वांइन की थी। दुपट्टा गुड़गांव के हाईवे पर बबूल की झाड़ियों में डाल दिया था। वो केवल पांच दिन का ही खेल था। ठेकेदार के ग्रामीणों को धमकाने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा- सड़क आम लोगों के लिए होती है। सरकारें बनाती है। मूलभूत सुविधाएं सरकारें करवाती है। वर्तमान में भाजपा की सरकार है तो काम करवा रही है। लेकिन काम क्वालिटी वाले होने चाहिए। क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उसके फॉलो करना चाहिए। जिस ठेकेदार ने विधायक (रविंद्र सिंह भाटी) का नाम लेकर धमकाने के साथ-साथ प्रतिष्ठित बुजुर्ग अमर्यादित भाषा से उनको धमकाया। हम सब उसकी निंदा करते है।


