उदयपुर के गांवों में धुंध, शहर में तीखी धूप:एयरलाइंस कंपनी ने धुंध से फ्लाइट संचालन पर असर की आशंका जताई

उदयपुर में सर्दी का असर बरकरार है लेकिन आज सुबह से तीखी धूप निकलने से लोगों ने राहत ली है वहीं गांवों में तेज धुंध की वजह से सुबह वाहन चालकों को परेशानियां हुई। इधर, आगे सर्दी तेज होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। दूसरी तरफ डबोक एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन पर असर की आशंका संबंधित एयरलाइंस कंपनियों ने ​जताई है। उदयपुर में आज सुबह से मौसम साफ होकर तेज धूप निकली है। असल में यहां पर 31 दिसंबर के बाद से बादलों ने जगह बना ली थी जिसके चलते सुबह धूप भी नहीं निकली और सूर्य देवता के दर्शन भी पिछले दिनों देरी से हुए थे। यहीं ​नहीं दिन में भी मौसम बदलता रहा था। उदयपुर संभाग के जिले को तापमान (डिग्री सेल्सियस में) आज सुबह से तेज धूप होने से सर्दी के बीच राहत भी मिली है। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी इस मौसम में धूप सेकते हुए देखा। इसके अलावा लोगों ने भी घरों की छत और बालकनी में धूप लेकर सर्दी से राहत ली। इधर, उदयपुर-डबोक होकर मंगलवाड़ जाने वाले नेशनल हाइवे पर बर्ड विलेज मेनार से पहले सुबह के समय धुंध ज्यादा दी। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस ने उदयपुर शहर में आने-जाने वाले पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए चेताया कि खराब मौसम और धुंध के चलते फ्लाइट संचालन पर असर की आशंका है। वीडियो : रमेश डांगी, वल्लभनगर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *