जिला बार एसोसिएशन का हुआ शपथ ग्रहण समारोह:विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ, बोले- त्वरित न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका

अजमेर जिला बार एसोसिएशन का शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की ओर से शपथ ली गई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रावत ने बताया कि आज जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी की ओर से शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारी नई बिल्डिंग में चैंबर्स की कमी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को अवगत करवाया है। विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इसे लेकर जल्द फंड स्वीकृत करवाया जाएगा। अधिवक्ताओं के लिए टोल मुक्त सहित अन्य मांगों से भी विधानसभा अध्यक्ष को अवगत करवाया है। विधानसभा अध्यक्ष ने मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर वासुदेव देवनानी ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि त्वरित न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका काफी अहम होती है और ऐसे में पीड़ित पक्ष को समय पर न्याय मिले इसके लिए तारीखों पर तारीख में उलझने के बजाय मजबूती से समय पर न्याय दिलवाने का प्रयास किया जाए। देवनानी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी इसी परिपाटी को अपनाया है और प्रत्येक सत्र में विधायकों द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब इस साल विधायकों को मिले यह सुनिश्चित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *