आरिफ हुसैन लाधना डैम जामताड़ा जिले का एक महत्वपूर्ण और आकर्षक पिकनिक स्पॉट बन चुका है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और बढ़ती सुविधाएं इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बना रहे हैं। इसके साथ ही यह स्थान न केवल पर्यटकों के लिए, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी एक आर्थिक संजीवनी बन चुका है। जामताड़ा शहर से लाधना पिकनिक स्पॉट 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप भी प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं, तो लाधना डैम एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। लाधना पिकनिक स्पॉट को और विकसित करने की जरूरत थी, ताकि यहां आने वाले सैलानियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, मगर अब तक यहां का विकास पूरी तरह से नहीं हो पाया है। जिले का प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट लाधना सैलानियों को सुविधा देने के साथ लोगों को रोजगार से जोड़ना था, लेकिन तीन साल बाद भी पर्यटक स्थल की स्थिति जस की तस है। पर्यटक स्थल आज भी विकास की आस में बाट जोह रहे हैं। लाधना के विकास की योजना धरातल पर नहीं उतरी लाधना के विकास के लिए योजना बनी थी। वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, डैम के पास बने पार्क को विकसित किया जाना था। इसके लिए बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, लोगों के बैठने की व्यवस्था, हाई मास्ट लाइट, महिला व पुरुष के लिए शौचालय, ड्रिर्किंग वाटर की व्यवस्था, महापुरुषों की प्रतिमा, बच्चों को आकर्षित करने वाले पत्थर के बने जानवरों को स्थापित करने की योजना थी। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने क्षेत्र के विकास की पहल की थी। लाधना पिकनिक स्पॉट आ रहे हैं तो ये रखें विशेष ख्याल 1. अगर आप नौका विहार के शौकीन हैं तो यहां प्रशासन ने पांच बोट व ग्रामीणों की ओर से नाव की व्यवस्था है। नौका विहार कर रहे हैं तो लाइफ जैकेट का इस्तेमाल जरूर करें। पिकनिक स्पॉट के पास पानी 15 से 25 फीट कहीं और काफी गहरा है। 2. यहां रात तक रुकने की कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिए सुबह से शाम तक पिकनिक मनाकर लौट जाएं। 3. खाने पीने के लिए छोटी-मोटी झुग्गी झोपड़ी दुकानें हैं, बेहतर होगा खाना घर से ही लेकर आएं या 4.डैम के पास छोटे बच्चों पर विशेष निगरानी रखें, डैम से कुछ दूर पर ही वनभोज करें और गंदगी ना फैलाएं।


