पाकिस्तानी डॉन बोला- मैंने धमकी नहीं दी, कॉल फेक:मेरे नाम से सिक्योरिटी लेनी होगी; पंजाब के पूर्व कांग्रेस MLA के बेटे ने किया था दावा

पंजाब से पूर्व कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह बराड़ को धमकी मिलने के दावे पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का ऑडियो सामने आई है। ऑडियो में भट्टी ने दावा किया कि उसने किसी को भी जान से मारने की धमकी नहीं दी है। मैंने उस कॉल रिकॉर्डिंग को सुना है। न मैंने और न ही मेरे किसी आदमी ने कमलजीत बराड़ नाम के व्यक्ति को धमकाया है। वह अपने इंटरव्यू में उसके नाम का इस्तेमाल कर रहा है। अब मुझे नहीं पता कि ये आदमी कौन है और क्यों ऐसा कह रहा है। भट्टी ने कहा कि या तो ये आदमी सिक्योरिटी लेना चाहता है या फिर मेरे नाम पर फेम लेना चाहता है। अपने इंटरव्यू में ये मुझे लेकर जो शब्दावली यूज कर रहा है, उस पर लगाम लगाए। पहली बात कि मैं धमकी नहीं देता। अगर मेरा इसके साथ कोई मसला होता तो मैं पहले गले में पट्‌टा डाल लेता और फिर काल लगाता। न तो मेरे पास इतना समय है कि मैं किसी को कॉल करूं और न ही मेरी इस नाम के किसी आदमी के साथ कोई दुश्मनी है। मैंने इसका इंटरव्यू भी सुना है, उसके बाद ही ऑडियो जारी कर रहा हूं। बता दें कि मोगा से कांग्रेस के जिला प्रधान रहे और बाघापुराना के पूर्व MLA दर्शन सिंह बराड़ के बेटे कमलजीत सिंह बराड़ ने दावा किया है कि उसे पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने जान से मारने की धमकी दी है। उसे फोन किया गया है। ये काल 21 दिसंबर को आई थी। कमलजीत ने दावा किया कि न तो वह ये बात सिक्योरिटी लेने के लिए कर रहा है और न ही उसे किसी तरह की फेम की जरूरत है। शहजाद भट्टी ने ऑडियो में क्या कहा… कमलजीत बराड़ ने कहा था- कॉल काटकर भाग गया कमलदीप बराड़ से जुड़ा धमकी का मामला क्या है….
पूर्व कांग्रेस MLA दर्शन सिंह बराड़ के बेटे कमलजीत सिंह बराड़ को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी पाकिस्तान के वॉट्सऐप नंबर से आई है। बराड़ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 23 दिसंबर को उसे एक वॉट्सऐप कॉल आई। सामने से बोल रहे व्यक्ति ने कहा कि वह शहजाद भट्‌टी है और पाकिस्तान से बोल रहा है। उसकी राजनीतिक गतिविधियां धमकी देने वाले के भारतीय राजनीतिक दोस्तों के हित में नहीं हैं, इसलिए इन्हें तुरंत बंद कर दे। ऐसा न किया तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। यह कॉल दोपहर 2 बजे आईं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तुरंत शिकायत दे दी थी। ———————
ये खबर भी पढ़ें… लॉरेंस के मैसेज से बैकफुट पर पाकिस्तानी डॉन भट्‌टी:बोला-‘आप जैसे भाई थे, वैसे ही रहेंगे, हमारे दुश्मन एक’; पहलगाम हमले के बाद धमकाया था गैंगस्टर लॉरेंस के मैसेज के बाद पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बैकफुट पर आ गया है। भट्टी की ओर से एक ऑडियो जारी किया गया है, जिसमें वह लॉरेंस से बात करता सुनाई दे रहा है। वह कह रहा है कि भाई मैंने आपका मैसेज पूरा तसल्ली से सुना। आप जैसे भाई थे वैसे ही रहेंगे, हमारे दुश्मन एक है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *