संगरूर में 30 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार:पंजाब विजिलेंस ने ली घर की तलाशी; 1.45 लाख कैश बरामद

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत संगरूर में तैनात तहसीलदार जगतार सिंह को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने बताया कि उसके सह-आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी तहसीलदार के घर की तलाशी में 1 लाख 45 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। जमीन की रजिस्ट्री करने के मांगे राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई संगरूर जिले के गांव महिलां के एक व्यक्ति की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने तहसील कार्यालय संगरूर में तैनात तहसीलदार जगतार सिंह और क्लर्क मालविंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसने अपनी खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए आरोपियों से संपर्क किया था। इस काम के लिए दोनों आरोपियों ने उससे 30 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। केस दर्ज कर जांच में जुटी विजिलेंस शिकायत की जांच के बाद विजिलैंस ब्यूरो ने पाया कि आरोप सही थे। इस आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजिलैंस ब्यूरो पुलिस रेंज पटियाला में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी घटना की सूचना दें। ब्यूरो भ्रष्टाचार में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिकायत की जांच के बाद, यह पाया गया कि उक्त आरोप वास्तव में सच्चे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *