बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमला करने वाला गिरफ्तार:दुर्ग आरपीएफ ने ज्ञानेश्वर एक्सप्रेस से लिया हिरासत में, मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के घर चोरी की नियत से घुसे और उन पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार हुआ है। आरोपी की पहचान आकाश नाम से हुई है। मुंबई पुलिस के इनपुट पर दुर्ग आरपीएफ ने उसे ज्ञानेश्वर एक्सप्रेस से उतारकर अपनी हिरासत में लिया है। दुर्ग आरपीएफ टीआई एसके सिन्हा ने बताया कि उनके पास मुंबई पुलिस से एक फोटो आई थी। पुलिस ने इनपुट दिया था कि यह आरोपी दुर्ग की तरफ आया है। आरपीएफ ने कई ट्रेनो में उसकी तलाश की। इस दौरान ज्ञानेश्वर एक्सप्रेस से उसे गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ ने आरोपी को अपनी कस्टिडी में रखा हुआ है। आरपीएफ टीआई का कहना है मुंबई पुलिस आ रही है। वही उससे पूछताछ करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *