जालोर में बारिश की संभावना:जिले में दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा, 10 से 15 मीटर तक रही विजिबिलिटी

जालोर समेत जिले भर में दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा है और विजिबिलिटी करीब 10-15 मीटर तक रही हैं। जिससे सुबह जो वाहन को लेकर चलने वाले वाहनों चालक को धीमी गति से वाहनों की लाइट शुरू कर निकलना पड़ा हैं। जालोर समेत जिले भर में गुरुवार को दिन भर व शुक्रवार को सुबह से कोहरा छाया हुआ हैं। तीन दिन से बादल व कोहरा छाया रहने से रात के तापमान में 3.6 डिग्री बढ़ोतरी होकर 14.5 डिग्री व दिन के तापमान में 0.4 डिग्री गिरावट होकर 25.4 डिग्री दर्ज किया गया हैं। मावठ के चलते शुक्रवार को 10-15 मीटर तक विजिबिलिटी रही हैं। जिससे वाहन चालक को दिन में भी वाहनों की लाइट शुरू कर चलना पड़ा हैं। घना कोहरा होने के कारण गेहूं, रायड़ा समेत कई फसलों को बड़ा फायदा हो सकता हैं। तो देसी जीरा में झुलसा रोग गलने की संभावना बनी हुई हैं। जिससे पौधों की बढ़त वार भी रूक सकती हैं। जिससे मौसम विभाग ने किसानों के निर्देश दिए है कि फसल व खेत में पानी जमा नहीं होने दे और जरूरत से ज्यादा सिचाई नहीं करें। जालोर में दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जालोर समेत जिले भर में दो दिन से घना कोहरा छाया रहने के साथ बादल छाए हुए हैं। जिससे दिन के तापमान में करीब 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती हैं। जिले में एक दो स्थान पर बारिश भी होने की संभावना हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *