‘5 दिन बाद पानी आया, वो भी मटमैला’:जालोर की शांतिनगर कॉलोनी में दूषित पेयजल की सप्लाई; लोगों में आक्रोश

जालोर जिला मुख्यालय पर शांति नगर कॉलोनी में 5 दिन बाद पानी की सप्लाई हुई है। इसमें भी पानी पीने लायक नहीं आया। घरों में आया पानी मटमैला आया है। लोगों ने आरोप लगाया यह पानी सीवरेज का गंदा पानी मिक्स होकर आ रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। बता दें कि जालोर जिला मुख्यालय पर भीनमाल रोड पर स्थित शांति नगर कालोनी पिछले कई दिनों से पांच से सात दिन के अंतराल में पानी की सप्लाई की जा रही है। उसमें भी कई बार नलों में गंदा पानी की सप्लाई हो रही है। पानी पीने लायक भी नहीं आ रहा है। लोगों ने बताया कि पानी 5-7 दिन के अन्तराल में भी गंदे पानी की सप्लाई के कारण निजी टैंकर से से पानी डलवाना पड़ रहा है। कॉलोनी निवास सन्तोष ने बताया- शांतिनगर कॉलोनी में करीब 5 दिन से पानी की सप्लाई हुई है। इसमें सीवरेज का गंदा पानी मिला हुआ है। मटमैले पानी की सप्लाई हो रही है। इससे घरों में बने टांके का पानी भी खराब हो गया है। जिसको लेकर कई बार शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। कॉलोनी निवासी मोहन चिवड़ा ने बताया- जालोर के शांतिनगर कॉलोनी में कई समय से कभी पानी 5-7 दिन में सप्लाई किया जा रहा है और गंदा पानी आ रहा जिससे लोगों को परेशानी हो रहा है। जलदाय एक्सईन राजकुमार कटारा ने बताया- पानी 2-3 दिन के अन्तराल में सप्लाई किया जा रहा है। इसके अलावा कहीं गंदे पानी की सप्लाई हुई होगी तो कल सुबह जांच करा कर ठीक कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *