धान खरीदी केंद्र दाढ़ी में नहीं हो रहा उठाव, 70 हजार क्विंटल धान जाम

भास्कर न्यूज | दाढ़ी खरीदी केंद्र दाढ़ी में शुरुआती दौर से धान का परिवहन नहीं होने से खरीदी प्रभावित होने लगा है। केंद्र के पूरे परिसर में लगभग 70 हजार क्विंटल से अधिक धान स्टॉक करके रखा गया है, जिसके कारण परिसर में आने वाले किसानों को तौल करने में परेशानी हो रहीं। समिति प्रबंधक बंसी लाल यादव ने बताया कि परिवहन की समस्या को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल कार्यालय को लगातार जानकारी दी जा रही है। परिवहन की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। समिति में धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों से अब तक लगभग 40 प्रतिशत धान की खरीदी कर ली गई है। प्रतिदिन जारी किए गए टोकन से संबंधित किसान धान बेचने केंद्र में पहुंच रहे हैं, जिनका धान नियमित रूप से तौल किया जा रहा है। खरीदी सुचारू रूप से जारी है। परिवहन होने से खरीदी में सहुलियत मिल सकती है। इधर, सुस्त परिवहन व्यवस्था के कारण दाढ़ी अंचल के धान खरीदी केंद्र छिरहा, मजगांव, नागपुर, उमरिया, बटार, ओड़िया खरीदी केंद्र में समस्या बनी हुई है। दाढ़ी धान खरीदी केंद्र द्वारा कृषि उपज मंडी परिसर में खरीदी की जा रही है। मंडी परिसर में खुले आसमान के नीचे हजारों बोरा धान पड़ा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *