कोंडागांव में किन्नर समाज ने मनाया नववर्ष:सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को दी शुभकामनाएं, पौष्टिक आहार भी बांटे

कोंडागांव में नए साल की शुरुआत राष्ट्रभक्ति और सेवा के अनूठे उदाहरण के साथ हुई। विकास नगर स्टेडियम में कोंडागांव के किन्नर समाज ने सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों के साथ नया साल मनाया। इस अवसर पर किन्नर समाज ने अपने घरों से लाया गया पौष्टिक आहार सभी प्रशिक्षार्थियों को वितरित किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव की ओर से संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक-युवतियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। किन्नर समाज की इस पहल को राष्ट्र सेवा का कर्मठ उदाहरण माना जा रहा है। इस अवसर पर परिषद के बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा और जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने सभी प्रशिक्षार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेना में चयन कड़ी मेहनत, अनुशासन और देशप्रेम से ही संभव है तथा युवाओं को प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *