रतलाम जिले में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के सभी ब्लॉकों में कुल 119 पद खाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी 2026 तक एमपी ऑनलाइन (MP Online) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन में गलती होने पर 12 जनवरी तक सुधार किया जा सकता है। योग्यता और उम्र सीमा यहां से लें जानकारी भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित ब्लॉक के परियोजना अधिकारी या जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय पोर्टल mpwcdmis.gov.in और चयन पोर्टल chayan.mponline.gov.in पर भी नियम व शर्तें उपलब्ध हैं।


