लूणी की स्कूल में नवोदय विद्यालय में नकल का आरोप:परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावकों, छात्रों ने किया हंगामा, दूसरे स्कूल के शिक्षकों की लगाई ड्यूटी

जोधपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूणी के नवोदय विद्यालय के परीक्षा में नकल का आरोप लगाते हुए ग्रामीण और अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि परीक्षा केंद्र में नकल करवाई जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण और बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और परीक्षा केंद्र अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। यहां पर कक्षा 6 के विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही थी। जिसमें 242 में से 192 स्टूडेंट परीक्षा देने के लिए आए थे। यहां पर बाहर के स्कूलों की परीक्षा केंद्र में ड्यूटी लगा दी गई। आरोप है कि बिना लिखित आदेश उन्हें यहां लगाया गया। इधर इस पूरे मामले को लेकर सीबीईओ, पुलिस और उपखंड अधिकारी को भी ग्रामीणों की तरफ से लिखित शिकायत दी गई। वहीं सूचना मिलने के बाद CBEO और तहसीलदार लूणी इमरान खान भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इस पर अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक की ड्यूटी लगाकर उन्हें हटा दिया और दूसरे विद्यालय के स्टाफ की परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी लगा दी। इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विरोध जताया। वहीं केंद्र पर परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चे बाहर आए उन्होंने बताया कि कुछ विक्षकों ने जमकर धांधली करते हुए नकल करवाई। इस पूरे मामले को लेकर सीबीईओ लूणी शमीम ने बताया ड्यूटी के लिए वीक्षक बाहर से लगाए गए इनको लेकर विभागीय जांच करवाई जाएगी। नकल की अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है। लूणी नवोदय विद्यालय में परीक्षा देने के लिए एक बच्चे ने बताया कि परीक्षा केंद्र में ड्यूटी दे रहे शिक्षक ने चाहते बच्चों को नकल करवाई। रूम में बाहर से आए लोग बच्चों को नकल करवा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *