शहडोल में जुआ फड़ का भंडाफोड़:नगर पालिका आरआई समेत 9 जुआरी झाड़ियों से गिरफ्तार

शहडोल जिले की जयसिंहनगर थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने झाड़ियों के बीच संचालित हो रहे एक जुआ फड़ का भंडाफोड़ करते हुए 9 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। उनके कब्जे से 66 हजार 340 रुपए नकद जब्त किए गए हैं। पकड़े गए जुआरियों में शहडोल नगर पालिका में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (एआरआई) पराग दुबे भी शामिल हैं। इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर स्थित छुलहनी पहाड़िया इलाके में झाड़ियों के बीच जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में एक पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान मौके से ताश के पत्ते और बड़ी मात्रा में नकद राशि बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी 9 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह जुआ फड़ कब से संचालित हो रहा था और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है। पकड़े गए जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं: विजय गुप्ता (पिता स्व. रामाधार गुप्ता, निवासी टेटका), पराग दुबे (पिता रामनरेश दुबे, निवासी वार्ड क्रमांक 15 जयसिंहनगर), नजीरशाह खान (पिता खलील खान, निवासी कुबरा), राकेश गौतम (पिता नर्वदा, निवासी मोहनी), सूरज चौधरी (पिता भैयालाल चौधरी, निवासी करुआ गोहपारू), शरीफ अहमद (पिता नन्हे खान, निवासी चोरमरा गोहपारू), विवेक शुक्ला (पिता स्व. अतुल शुक्ला, निवासी शहडोल), महमूद खान (पिता कुद्दुस खान, निवासी गोहपारू) और नीलेश रजक (पिता रामजियावन रजक, निवासी करुआ गोहपारू)। थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई है। सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *