रामगढ़ में दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार:किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा था, जबरन 50 हजार रुपए ट्रांसफर कराया

रामगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को पकड़ा है। शनिवार को आरोपियों ने एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उससे 50 हजार रुपए की जबरन वसूली की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लोडेड पिस्टल, नशे का इंजेक्शन और एक काली स्कॉर्पियो बरामद किया है। पीड़ित धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें बाजार टांड़ स्थित अपने किराए के मकान में बंधक बनाया था। पिस्टल की नोक पर धमकाकर उनके खाते से 50 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। जब आरोपी कुछ देर के लिए बाहर गए, तो धनंजय ने शोर मचाया, जिसके बाद मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी। गिरफ्तार आरोपियों में एक पटना का अमित कुमार और दूसरा झारखंड का रविश मुंडा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *