खन्ना पहुंचे उद्योग मंत्री तरूणप्रीत सौंध:बोले- नशा तस्करों की 8 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की, रोड एक्सीडेंट में 50% लोगों की जान बचाई

खन्ना में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस लाइन में एक प्रदर्शनी लगाकर पुलिस थानों, साइबर थाना, पुलिस हथियारों, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम की कार्यशैली की जानकारी स्कूली बच्चों को दी गई। इस कार्यक्रम में पंजाब के उद्योग एवं पंचायत मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंध भी आए। कार्यक्रम में बच्चों को नशों के खिलाफ शपथ दिलाई गई। ट्रैफिक नियमों की पालना करने का संकल्प दिलाया गया। कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सौंध ने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने सड़क सुरक्षा के साथ नशा तस्करों की प्रॉपर्टी जब्त करने में रिकॉर्ड तोड़ काम किया है। पंजाब भर में नशा तस्करों की डेढ़ सौ करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की गई। पुलिस जिला खन्ना में 8 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की गई। आज का यह कार्यक्रम एसएसपी अश्विनी गोत्याल और उनकी टीम का सराहनीय कार्य है। सौंध ने कहा कि पंजाब की मान सरकार ने रोड सेफ्टी के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन किया जोकि पूरे देश में मिसाल है। सड़क सुरक्षा फोर्स के बाद पंजाब में रोड एक्सीडेंट में 50 फीसदी लोगों की जान बचाई गई। इसकी उदाहरण केंद्रीय सड़क मंत्री भी दे रहे हैं। इस दौरान एसएसपी अश्विनी गोत्याल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इन्हें जागरूक करना मकसद था। इसलिए एक अलग तरह की प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों में काफी उत्साह था। उन्हें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने में कामयाब होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *