अजमेर में एएनएम के पद पर कार्यरत युवती को परेशान करने का मामला सामने आया है। युवती ने एक अज्ञात व्यक्ति पर इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने और उसकी फोटो को वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत क्लॉक टावर थाने में दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्लॉक टावर थाना प्रभारी भीखाराम काला ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि उसके इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील मैसेज भेजकर पैसों की डिमांड की जा रही है। उसकी फोटो को वायरल कर फैमिली में भेजी गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ऑफिस और आस पड़ोस में फोटो को वायरल करने की भी धमकी दी जा रही है। आरोपी उसे और उसके घर वालों को लगातार परेशान कर रहा है। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


