बैतूल में घायल बाइकर की इलाज के दौरान मौत:तीन दिन बाद भी नहीं हुई पहचान, भोपाल से रजिस्टर्ड है बाइक

बैतूल में भारत भारती क्षेत्र के पास तीन दिन पहले घायल अवस्था में मिले एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, काका ढाबे के पास एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी थी। मौके पर मौजूद लोकेश यादव ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से बरामद हुई बाइक घटनास्थल से MP04-MZ-1965 नंबर की टीवीएस कंपनी की जिव बाइक बरामद हुई है। बाइक पर ‘राजू’ नाम लिखा है और इसका पंजीकरण चक्की चौराहा, टीटी नगर, भोपाल के पते पर दर्ज है। बाइक पर दूध-दही के अवशेष मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक दूध वितरण का काम करता था। शिनाख्त के प्रयास जारी वाहन को सोनाघाटी चौकी में खड़ा किया गया है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र उइके ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के सभी थानों को सूचना भेजी गई है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *