हजारीबाग में युवक की धारदार हथियार से वारकर हत्या:DJ पर गाना बजाने के विवाद में हुई वारदात, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

हजारीबाग में गुरुवार की देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना हजारीबाग शहर के इंद्रपुरी चौक क्षेत्र की है। इधर, शुक्रवार को आक्रोशित परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और आवागमन को भी बाधित कर दिया। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष ने रोड जाम कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक की पहचान मंडई खुर्द निवासी सूरज कुमार राणा के रूप में हुई है। नशे की हालत में आए युवकों ने किया विवाद परिजनों ने बताया कि गांव में डीजे बजाकर रात के समय कुछ युवक डांस कर रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे अन्य युवकों ने विशेष गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी, हाथापाई में बदल गई। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। अस्पताल से लौटने के क्रम में धारदार हथियार से हमला घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहीं, इलाज के बाद लौटने के दौरान सूरज कुमार राणा पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सूरज को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो युवकों का रांची में चल रहा इलाज वहीं, इस घटना में कुलदीप सोनी और छोटू गोप भी घायल हुए हैं। इनका इलाज फिलहाल रांची के एक अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। इधर, लोसिंगला थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *