धौलपुर में नववर्ष के अवसर पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिहौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 3 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। इनमें एक हत्या के मामले में करीब 1 साल से फरार स्थायी वारंटी भी शामिल है। यह कार्रवाई धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा आरपीएस और वृत्ताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद आरपीएस के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी दिहौली छवी फौजदार ने टीम का नेतृत्व किया।


