राजसमंद में छाया घना कोहरे:दोपहर तक नहीं निकली धूप, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

राजसमंद में घने बादल और कोहरे ने शुक्रवार को जनजीवन को खासा प्रभावित किया। सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रहने से विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिसके चलते सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। हालात ऐसे रहे कि दोपहर करीब 12 बजे तक धूप नहीं निकल सकी, जिससे ठंड का असर और तीखा हो गया। अचानक बढ़ी ठंड का असर शहर की रफ्तार पर भी पड़ा। सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और आम दिनों की तुलना में आवाजाही कम नजर आई। लोग आवश्यक काम निपटाकर जल्दी घर लौटते दिखाई दिए। कोहरे में लिपटी झील, बढ़ी खूबसूरती घने कोहरे के बीच राजसमंद झील का नजारा खासा आकर्षक नजर आया। नो-चोकी पाल पर मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे लोगों ने झील के धुंध में डूबे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। कोहरे के कारण गोमती–उदयपुर फोरलेन और राजसमंद–भीलवाड़ा फोरलेन पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए।सुबह-सुबह दोपहिया वाहनों से दूध सप्लाई करने वाले लोगों को भी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में परेशानी झेलनी पड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *